मंत्र Mantra
प्रह्लादपोष प्रलयार्कसमानवक्र
हुंकारनिर्जितनिशाचरवृन्दनाद ।
श्रीनारदमुनिसंघसुगीयमान
श्री नारसिंह परिपालय माम् च भक्तम् ॥
अर्थ Meaning
यह अत्यंत पवित्र सुंदर मन और आत्मा को भय मुक्त करने वाला श्लोक भगवान विष्णु के उग्र और कृपालु अवतार भगवान श्री नरसिंह की स्तुति में है।
जो अपने परम भक्त प्रह्लाद का पोषण और रक्षा करने वाले हैं, जिनका मुख प्रलय काल के सूर्य के समान चमकदार और भयंकर है, जिन्होंने अपनी हुंकार मात्र से राक्षसों के समूहों और उनकी गर्जना को जीत लिया (शांत कर दिया) है, और जिनका देवर्षि श्रीनारद मुनि तथा उनके साथियों द्वारा जिनके यश का उत्तम गुणगान किया जाता है, हे ऐसे कृपालु भगवान श्री नरसिंह मुझ भक्त की सब ओर से रक्षा कीजिए ।
